कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक जयंती पर भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक जयंती पर भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी: -- कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक की जन्म जयंती के अवसर पर 7 अप्रैल को जिले में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ स्मरण उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनसेवा और मानवता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।पाठक वार्ड स्थित शांति निवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री के सुपुत्र एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने पिता के आदर्शों को स्मरण करते हुए जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।वहीं दूसरी ओर बरगवां के कटाए घाट मोड़ पर आरके लॉजिस्टिक के सामने विधायक संजय पाठक के मित्र गुड्डा जैन एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रतिवर्ष की तरह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर आशीष पाठक, यश पाठक, मनीष पाठक, राकेश गौतम, दीपक जैन, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, वरुण गौतम, सचिन तिवारी, सुमित अजमानी, नीरज नगरिया, ऋषि अरोड़ा, प्रियंक अग्रवाल, लालू जैन, राजा सलूजा सहित मित्र मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक के सेवा, समर्पण और समाजहित के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक जयंती पर भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद | Khabar Digital | Khabar Digital