कटनी में 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर में 23 अप्रैल को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर कायस्थ समाज द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज जगन्नाथ चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।कमानिया गेट से होगी शुरुआतशोभायात्रा का शुभारंभ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, कमानिया गेट से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया जाएगा। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आगे बढ़ेगी और अंत में जगन्नाथ चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी। यहां आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्रशोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। इसके अलावा सामाजिक एवं धार्मिक संदेशों पर आधारित कई अन्य झांकियां भी शामिल होंगी, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।अधिक से अधिक सहभागिता की अपीलबैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिला सदस्य मौजूद रहे। समाज के पदाधिकारियों ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में | Khabar Digital | Khabar Digital