Ujjain Borewell Rescue: बड़नगर में भागीरथ का रेस्क्यू जारी, भोपाल से पहुंची NDRF टीम

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Ujjain Borewell Rescue: बड़नगर में भागीरथ का रेस्क्यू जारी, भोपाल से पहुंची NDRF टीम

Ujjain Borewell Rescue: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के झालरिया गांव में एक बार फिर मासूम की जिंदगी और मौत की खबर ने झकझोर कर रख दिया है। 2 साल का मासूम भागीरथ देवासी पिछले 15 घंटों से 200 फीट गहरे खुले बोरवेल में फंसा हुआ है। रेस्क्यू टीम और काल के बीच चल रही इस जंग में शुक्रवार सुबह तब मायूसी छा गई, जब खुदाई के दौरान भारी चट्टानें आ गईं। अब प्रशासन ने बच्चे को 'रिंग' के जरिए सुरक्षित निकालने की नई कोशिश शुरू की है।

अब तक क्या हुआ?

दरअसल, गुरुवार की शाम 7:30 बजे खेलते समय मासूम भागीरथ अचानक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत 5 पोकलेन मशीनें लगाकर समानांतर गड्ढा खोदना शुरू किया, लेकिन 40 फीट के बाद ही विशाल चट्टानें आ गईं, जिससे खुदाई का काम रोकना पड़ा। कैमरों की मदद से पता चला है कि बच्चा करीब 75 फीट नीचे अटका हुआ है। बोरवेल में पानी होने की वजह से खतरा और बढ़ गया है।

भोपाल से पहुंची NDRF

शुक्रवार की सुबह 5 बजे राजधानी भोपाल से NDRF की टीम भी झालरिया गांव पहुंच चुकी है। उज्जैन, इंदौर और हरदा की SDRF के साथ मिलकर एक जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चट्टानों को तोड़ने के लिए हैमर मशीन बुलाई गई है। साथ ही, रेस्क्यू टीम बच्चे के हाथ में रिंग फंसाकर उसे ऊपर खींचने का जोखिम भरा प्रयास कर रही है। वही मासूम तक निरंतर ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है और सीसीटीवी कैमरों से उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है।

मदद का बढ़ा हाथ, उम्मीदें बरकरार

रेस्क्यू के दौरान एक बार मासूम की शर्ट रेस्क्यू हुक में फंसी थी, जिससे उम्मीदें बढ़ी थीं, लेकिन बच्चा नीचे की ओर फिसल गया। मौके पर भारी पुलिस बल और 2 एंबुलेंस तैनात हैं। गांव के साथ-साथ पूरा प्रदेश भागीरथ की सलामती की दुआएं कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Ujjain Borewell Rescue: बड़नगर में भागीरथ का रेस्क्यू जारी, भोपाल से पहुंची NDRF टीम | Khabar Digital | Khabar Digital