खून के आंसू रो रही स्कूल की बिल्डिंग… जर्जर भवन की समस्या विकराल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खून के आंसू रो रही स्कूल की बिल्डिंग… जर्जर भवन की समस्या विकराल

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ घोड़ाडोंगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सातलदेही के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला कैली ढाना की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय का भवन अत्यधिक जर्जर हो चुका है, जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। वर्ष 2024–25 में ही इस संबंध में सूचना ग्राम पंचायत सातलदेही, बीआरसी कार्यालय तथा बीईओ कार्यालय को दी जा चुकी थी। परंतु अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

गंभीरता पर लिया गया संज्ञान
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संकुल प्राचार्य बटकीडोह ने आदेश क्रमांक 811(ए) के तहत 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक के लिए अस्थायी रूप से नजदीकी प्राथमिक शाला कैली में कक्षाओं के संचालन के आदेश दिए थे। कैलीढाना शाला में वर्तमान में 16 विद्यार्थी पंजीकृत हैं तथा 2 शिक्षक पदस्थ हैं। वहीं प्राथमिक शाला कैली में भी 2 शिक्षक हैं, जिनमें से एक वर्तमान में गोलीढाना में अटैच हैं और एक अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इस कारण दोनों शालाओं पर कार्यभार बढ़ गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/omkareshwar-narmada-river-drowning-two-youth-from-mathura-search-operation-continues/

आदेश में दी गई अवधि समाप्त
अब आदेश में दी गई 4 माह की अवधि समाप्त हो चुकी है, परंतु जर्जर भवन की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। इस अवधि के दौरान भी बीईओ, बीआरसी तथा डीपीसी कार्यालयों को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन को ध्यान देने की जरुरत
वर्तमान में प्राथमिक शाला कैली ढाना के पास न तो भवन उपलब्ध है, न ही शाला दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था है। शिक्षकों के सामने अब यह बड़ी समस्या है कि वे कक्षा संचालन कहां करें और शैक्षणिक अभिलेख कहां रखें। ग्रामीणों और शिक्षकों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत इस ओर ध्यान देकर शाला भवन का पुनर्निर्माण या वैकल्पिक भवन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई निरंतर और सुरक्षित ढंग से हो सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

खून के आंसू रो रही स्कूल की बिल्डिंग… जर्जर भवन की समस्या विकराल | Khabar Digital | Khabar Digital