पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया जनजातीय पखवाड़ा, अलंकरण समारोह.. इंटरएक्टिव पैनल का शुभारंभ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया जनजातीय पखवाड़ा, अलंकरण समारोह.. इंटरएक्टिव पैनल का शुभारंभ

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बैतूल के प्रांगण में सोमवार को जनजातीय पखवाड़ा एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके थे। सर्वप्रथम स्काउट-गाइड की कलर पार्टी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डी.डी. उइके ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केंद्रीय मंत्री डीडी उइके का किया स्वागत
विद्यालय के प्राचार्य आर.एन. पांडेय ने मंत्री डी.डी. उइके का शाल, श्रीफल और पौधा भेंटकर हरित स्वागत किया तथा विशेष अतिथि अमिता पांडेय का भी हरित स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र श्रेयांश प्रजापति ने मंत्री का बनाया हुआ सुंदर पोर्ट्रेट उन्हें भेंट किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लघु नाटिका, लोकनृत्य और वंदे मातरम् की आकर्षक प्रस्तुतिया दीं। अलंकरण समारोह में मंत्री डी.डी. उइके ने शाला नायक यश और उर्वशी सहित चारों सदनों शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन के सदन नायकों को बैज लगाकर सम्मानित किया।

कला प्रदर्शनी का किया अवलोकन
केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के इंटरएक्टिव पैनल का शुभारंभ किया और कला प्रदर्शनी व प्राथमिक विभाग की टी.एल.एम. प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि भगवान राम और पांडवों के वनवास काल में जनजातीय समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सरदार विष्णु सिंह गौड़ और सरदार गंजन सिंह कोरकू के योगदान को स्मरण किया और कहा कि आदिवासी समाज प्राचीन काल से ही जड़ी-बूटियों के माध्यम से मानव सेवा में अग्रणी रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ghansor-ntpc-fly-ash-trucks-without-number-plates-transport/

मन की एकाग्रता का दिया मंत्र
कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए डी.डी. उइके ने कहा, मन की एकाग्रता से लौकिक एवं पारलौकिक सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। मेहनत ऐसी होनी चाहिए कि सफलता स्वयं आपके कदम चूमे। किस्मत के भरोसे नहीं रहना चाहिए; जब पढ़ाई करें तो केवल पढ़ाई ही दिखनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षिका अर्पिता हजारे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अध्यापक भारत धोटे, रमेश पंडोले, उदय प्रताप सिंह, जगदीश लोखंडे, ए.आर. डांगे, सीमा साहू सहित सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। शाला नायकों को पद एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ संजय सोनी ने दिलाई। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदी विभाग के शिक्षक दिलीप डांगे ने किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया जनजातीय पखवाड़ा, अलंकरण समारोह.. इंटरएक्टिव पैनल का शुभारंभ | Khabar Digital | Khabar Digital