बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ लंबे समय से निर्माणाधीन गंज काम्प्लेक्स को लेकर नगर पालिका सक्रिय हुई है, और पहले फेज की 68 दुकानों को जल्द कम्पलिट करने के लिए निर्देश ठेकेदार को दिए हैं, ताकि व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी ना आए। काम को पूरा करने के लिए ठेकेदार को भी तय वक्त दिया गया है।
अधिकारियों ने किया दौरा
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, सीएमओ सतीष मटसेनिया, लोक निर्माण शाखा के सभापति पार्षद विकास प्रधान, राजस्व निरीक्षक कृष्ण गोपाल परते, सहायक निरीक्षक सुभाष प्रजापति, सहायक निरीक्षक अखिलकण्ठ राय, इलेक्ट्रिक इंजीनियर अमित सक्सेना ने गंज काम्प्लेक्स का निरीक्षण कर ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि जो 68 दुकानों का निर्माण हो चुका है, उसका फिनिशिंग का कार्य पेंटिंग, इलेक्ट्रिक और शटर लगाने का कार्य जल्द किया जाए जिससे जल्द दुकानें आवंटित की जा सके। इसके अलावा तांगा चौक से बाबू चौक तक निर्माणाधीन सडक़ के कार्य की प्रगति को लेकर भी यहां निरीक्षण किया गया। इस सडक का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण व्यापारियों में नाराजगी देखी गई थी। इसी को लेकर नगर पालिका एक्शन में आई और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए हैं।
ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम
अधिकारियों ने अपने दौरे के दौरान व्यापारियों की परेशानियों को जाना, ताकि व्यापार की गति में किसी तरह की रुकावट ना आए। गंज कॉम्पलेक्स को लेकर अधिकारी किसी तरह की कमी रखने के मूड में नहीं है, क्योंकि इसके शुरु होने से क्षेत्र के व्यापार में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।







