बैतूल जिला अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही उजागर… प्रसूता की तड़प-तड़पकर मौत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बैतूल जिला अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही उजागर… प्रसूता की तड़प-तड़पकर मौत

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिला अस्पताल बैतूल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के इमलीखेड़ा गांव की एक प्रसूता महिला की इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार न मिलने और डॉक्टर की उदासीनता के कारण महिला ने दम तोड़ दिया।

सात दिन पहले हुई थी प्रसूति
जानकारी के अनुसार महिला की सात दिन पहले सामान्य प्रसूति हुई थी। सोमवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सुबह 6 बजे से महिला अस्पताल में थी, लेकिन पूरे दिन उसका कोई ढंग से इलाज नहीं किया गया। हालत बिगड़ने पर जब महिला बेसुध हो गई तब उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन इसके बाद इलाज के बजाय डॉक्टर वार्ड छोड़कर चली गईं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tribal-hostel-neglect-dirt-addiction-atarian-senior-boys-hostel-ghansore/

निरक्षर सास से लगवाया अंगूठा
परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद संबंधित डॉक्टर ने उसकी निरक्षर सास से कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। वहीं, पति और सास को मौत का कारण भी नहीं बताया गया और उन्हें मीडिया से बात करने से रोका गया। मृतिका की 7 दिन की नवजात बेटी को गोद में लेकर उसकी दादी फूट-फूटकर रोती रही, जिससे अस्पताल परिसर का माहौल भावुक हो गया।

परिजनों ने दी जानकारी
परिजनों ने बताया कि जिस महिला डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप हैं, वह पहले भी अवैध वसूली और कार्य में लापरवाही के कई आरोपों से घिरी रही हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मृतका के परिवार ने मामले की जांच कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल में बार-बार सामने आ रही लापरवाही की घटनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बैतूल जिला अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही उजागर… प्रसूता की तड़प-तड़पकर मौत | Khabar Digital | Khabar Digital