बीजेपी का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान… केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने दिए टिप्स

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बीजेपी का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान… केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने दिए टिप्स

बैतूल/सचिन जैन/ खबर डिजिटल/ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बैतूल गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में महिला एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि — “नारीशक्ति और युवा शक्ति समाज की चेतना हैं। जब दोनों का सामर्थ्य एक साथ आता है, तभी विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होता है।”

पीएम मोदी की जमकर तारीफ
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को स्वावलंबन, स्वरोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में सशक्त बना रही है, वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार के अभूतपूर्व अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि आत्मगौरव और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। “हर नागरिक में यह भावना जागृत होनी चाहिए कि हम स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं।”

https://www.youtube.com/watch?v=XsxyuA8cat0

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया रहीं मौजूद
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि — “आज भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर है, और प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों के चलते हम जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। मोदी जी की सबको साथ लेकर चलने वाली योजनाओं से देश के हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है। अब हम रक्षा उपकरणों से लेकर घरेलू वस्तुओं तक का निर्माण और निर्यात स्वयं कर रहे हैं।”

‘आत्मनिर्भर भारत–स्वदेशी संकल्प’ की शपथ
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधाकर पवार ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने उपस्थित जनसमूह को ‘आत्मनिर्भर भारत–स्वदेशी संकल्प’ की शपथ दिलाई। सम्मेलन का संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बीजेपी का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान… केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने दिए टिप्स | Khabar Digital | Khabar Digital