भूला–टिकरिया में अवैध बॉक्साइट खनन का खेल, जांच से पहले ही रास्ता काटकर माफिया ने खड़ा किया अवरोध

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भूला–टिकरिया में अवैध बॉक्साइट खनन का खेल, जांच से पहले ही रास्ता काटकर माफिया ने खड़ा किया अवरोध

खबर डिजिटल कटनी--स्लीमनाबाद तहसील के भूला–टिकरिया क्षेत्र में अवैध बॉक्साइट उत्खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। खनन माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब उन्होंने प्रशासनिक जांच को ही रोकने के लिए खनन स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्ग को जेसीबी मशीन से काट दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, जानबूझकर रास्ते में गहरी नाली खुदवाई गई है, जिससे चार पहिया वाहन मौके तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। इसका सीधा फायदा खनन माफिया को मिल रहा है, क्योंकि जांच में देरी होते ही अवैध खनन के सबूत आसानी से मिटा दिए जाते हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि माफिया को अधिकारियों की गतिविधियों की पहले से जानकारी मिल जाती है। जैसे ही किसी जांच दल के आने की खबर मिलती है, रात में खनन में लगे मजदूर, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें तुरंत हटा ली जाती हैं। रास्ते में खुदवाई गई नाली इसी साजिश का हिस्सा मानी जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, हर रात 3 से 4 ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन से देर रात से सुबह लगभग 5 बजे तक बॉक्साइट का अवैध उत्खनन किया जाता है। सुबह होते ही पूरा इलाका शांत नजर आने लगता है।शिकायतकर्ताओं ने जीपीएस लोकेशन युक्त फोटो और अन्य प्रमाण प्रशासन को सौंपे हैं, जिससे खनन स्थल की पहचान स्पष्ट है, इसके बावजूद अब तक न तो खनिज विभाग और न ही राजस्व व पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर ठोस कार्रवाई की है।शिकायत में अजय गौतम नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है, लेकिन न तो उससे पूछताछ की गई है और न ही किसी प्रकार की जिम्मेदारी तय हुई है। इससे खनन माफिया को संरक्षण मिलने की आशंका और गहरी हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध खनन शासकीय भूमि पर किया जा रहा है, जिससे शासन को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही पर्यावरण, किसानों की जमीन और ग्रामीण सड़कों को भारी नुकसान पहुँच रहा है।अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक आंखें मूंदे रहता है और कब इस अवैध खनन पर लगाम लगाई जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

29 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

भूला–टिकरिया में अवैध बॉक्साइट खनन का खेल, जांच से पहले ही रास्ता काटकर माफिया ने खड़ा किया अवरोध | Khabar Digital | Khabar Digital