बड़वारा पुलिस का बड़ा खुलासा: गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़वारा पुलिस का बड़ा खुलासा: गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

सरकारी स्कूलों को बना रहे थे निशाना, 8 सिलेंडर बरामद, ऑटो वाहन भी जब्त

कटनी-- जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शासकीय स्कूलों को निशाना बनाकर रसोई में रखे गैस सिलेंडर चोरी करता था।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़वारा के.के. पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।जनवरी से मार्च 2026 के बीच अमाड़ी, पौड़ी और भजिया के शासकीय स्कूलों से गैस सिलेंडर चोरी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं।16 जनवरी: प्राथमिक शाला अमाड़ी से सिलेंडर चोरी18 मार्च: माध्यमिक शाला पौड़ी से 2 सिलेंडर गायब21 मार्च: माध्यमिक शाला भजिया से 5 सिलेंडर चोरीइन मामलों में बड़वारा थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे। गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस ने कार्रवाई करते हुएमनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव (35) निवासी भजियादीपक कुशवाहा (24) निवासी खिरहनीको गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में ऑटो (MP 21 R 1639) से घूमकर स्कूलों से सिलेंडर चोरी करते थे।घटना में शामिल एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। बरामदगी:कुल 8 गैस सिलेंडर (कीमत लगभग ₹25,000)घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन जब्त आगे की कार्रवाई:गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्यायालय कटनी में प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम की भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, उपनिरीक्षक व्ही.एस. जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, साइबर सेल के आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बड़वारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बड़वारा पुलिस का बड़ा खुलासा: गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital