बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी का किया खुलासा, घर से 4 क्विंटल अनाज चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी का किया खुलासा,  घर से 4 क्विंटल अनाज चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपौंद में घर से गेहूं और उड़द की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया अनाज भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, ग्राम रूपौंद निवासी फरियादी ने 24 अगस्त को थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के हाल में करीब 150 बोरी गेहूं और 2 बोरी उड़द रखा हुआ था। 23 अगस्त की रात परिवार के साथ सोने के बाद सुबह जब उसने अनाज की जांच की तो 6 बोरी गेहूं और 2 बोरी उड़द गायब मिले। चोरी गए अनाज की कुल कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई।फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए संदेही शिवकुमार चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रूपौंद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया गेहूं और उड़द बरामद कर जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिकापूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह और सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश के तहत यह कार्रवाई की।

कटनी संवाददाता खबर डिजिटल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी का किया खुलासा, घर से 4 क्विंटल अनाज चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे | Khabar Digital | Khabar Digital