Barwani News: सांसद गजेंद्र सिंह पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले… ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Barwani News: सांसद गजेंद्र सिंह पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले… ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ बड़वानी, खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार सुबह ओंकारेश्वर से परिवार सहित नर्मदा परिक्रमा शुरू की। सादगीपूर्ण ढंग से यात्रा करते हुए सांसद सपत्नीक देर रात बड़वानी जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की और रात्रि विश्राम किया।सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और उनकी पत्नी नंगे पांव थे।

सादगीपूर्ण तरीके से कर रहे यात्रा
सांसद सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए थे। उनके साथ परिक्रमा में उनके भाई, बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर से सिर पर कलश रखकर यात्रा का शुभारंभ किया था। सांसद पटेल ने बताया कि यह परिक्रमा मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, पारिवारिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समाज कल्याण के संकल्प के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि मां नर्मदा अपने आशीर्वाद से उनकी इस परिक्रमा को पूर्ण कराएंगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/daily-horoscope-all-zodiac-signs-career-love-remedies/

परिक्रमा लगभग 15 दिनों में पूरी होने की उम्मीद
यह परिक्रमा लगभग 15 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। सांसद ने इसे एक धर्म यात्रा बताया, जिसे उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ परमात्मा पर छोड़ दिया है। उन्होंने अपने बचपन के संस्कारों और मां नर्मदा के सान्निध्य को भी याद किया, जिसने उन्हें और उनके परिवार को सदैव धर्म से जोड़े रखा है। सांसद पटेल ने राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराएं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और यही हमारी आत्मा हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी पेशा या शिक्षा हमें अपनी जड़ों से दूर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में उनका कर्तव्य जनता की सेवा करना है, जबकि एक पत्रकार समाज को जागरूक करता है। इन सभी भूमिकाओं के साथ, हमें भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

https://youtu.be/wuO9iaiC26E
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Barwani News: सांसद गजेंद्र सिंह पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले… ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा | Khabar Digital | Khabar Digital