Barwani News: बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का नवाचार… चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Barwani News: बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का नवाचार… चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ सेंधवा, बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने नवाचार किया। उन्होंने सेंधवा जनपद के सुदूर ग्राम खोखरी में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सार्थक चर्चा कर आत्मीय संवाद किया। विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जिसकी ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

ग्रामीणों की समस्याओं को जाना
बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को करीब से जाना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्या, सड़क की खराब स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और बिजली की अनियमितता जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। साथ ही किसानों और गोपालकों की आय बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा की गई, जिसमें दुग्ध उत्पादन, जैविक खेती और फसल विविधीकरण पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर कलेक्टर ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कलेक्टर जयति सिंह ने दी जानकारी
कलेक्टर ने कहा कि इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन हेतु चर्चा हुई, गोपालन को कैसे ओर बढ़ावा दिया जाए इस पर खुलकर सभी ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, कृषि सुधार और स्थानीय सुविधाओं पर जोर दिया साथ ही मत्स्य पालन ओर आजीविका के जो विभिन्न काम है उनके बारे में जागरूक किया, साथ ही अपनी आय बढ़ाने पर भी ग्रामीण संगठित होकर कार्य करेंगे। शासकीय रूप से जो लाभ दे रहे है, वह बताया गया है। ग्रामीणों को जो समस्याएं आ रही है, उनका भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। यह रात्रि चौपाल प्रशासन ओर जनता के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी स्थापित की है और यह आगे भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Barwani News: बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का नवाचार… चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा | Khabar Digital | Khabar Digital