राजस्व एवं खनिज अमले ने किया बरही के गांवों के क्रेशर खदानों का संयुक्त निरीक्षणअवैध परिवहन पर ट्रक किया जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजस्व एवं खनिज अमले ने किया बरही के गांवों के क्रेशर खदानों का संयुक्त निरीक्षणअवैध परिवहन पर ट्रक किया जब्त

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी – राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बरही तहसील के क्रेशर खदानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।अधिकारियों के दल ने संयुक्त निरीक्षण में मझगवा, बुजबुजा,करोनदी,बिचपुरा,कन्नौर और आसपास के क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरो में खनिज उत्पादन और जमा राजस्व की जांच की । साथ ही खदानों में स्वीकृत सीमा का भी मुआयना किया गया। संचालक खनिज प्रशासन श्री नोबल फ्रेंक और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा टास्क फोर्स की बैठक में खदानों के ‌निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु दिए निर्देशों के अनुपालन में खनिज और राजस्व अमले द्वारा निरीक्षण किया गया।तहसील बरही अंतर्गत क्रेशर खदानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण में मझगवा, बुजबुजा,करोनदी,बिचपुरा,कन्नौर और आसपास के क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरो में खनिज उत्पादन और जमा राजस्व की जांच की गई ।संबंधित क्रेशर संचालकों को सुरक्षित खनन कार्य करने एवं जल छिड़काव करने के निर्देश दिए गए।अवैध परिवहन पर ट्रक जब्तनिरीक्षण टीम द्वारा ग्राम बुजबुजा के पास पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए एक ट्रक को जप्त कर पुलिस थाना बरही में सुरक्षित खड़ा कराया गया। निरीक्षण के दौरान में उपसंचालक खनिज आर के दीक्षित,तहसीलदार बरही आदित्य तिवारी और पवन कुशवाहा सहायक खनिज अधिकारी तथा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राजस्व एवं खनिज अमले ने किया बरही के गांवों के क्रेशर खदानों का संयुक्त निरीक्षणअवैध परिवहन पर ट्रक किया जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital