बरही में प्रशासन की सख्ती—मिलावटखोरी और गैस के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बरही में प्रशासन की सख्ती—मिलावटखोरी और गैस के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- होटल में मिले अवैध सिलेंडर, खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त—जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाईकटनी जिले के बरही क्षेत्र में प्रशासन की जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल जब बरही के होटलों में पहुंचा, तो मेब्बू होटल में नियमों की खुली अनदेखी सामने आई। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों में किया जा रहा था, जो साफ तौर पर नियमों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं, मौके पर 13 उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी बरामद हुए, जिससे जमाखोरी और संभावित कालाबाजारी की आशंका और गहरी हो गई है।होटल संचालक से जब दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर और कार्ड जब्त कर लिए। मामला अब कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कड़ी कार्रवाई तय होगी।वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में भी लापरवाही सामने आई। होटल से लड्डू और बेसन के नमूने लिए गए, जबकि बाजार में बिक रहे बतासों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। आशंका है कि इन खाद्य पदार्थों में मिलावट हो सकती है, जो सीधे तौर पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।हालांकि अन्य होटलों में स्थिति सामान्य बताई गई, लेकिन इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि जिले में मिलावटखोरी और अवैध गैस उपयोग का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अनियमितताओं पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और दोषियों पर कितना कड़ा शिकंजा कसता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बरही में प्रशासन की सख्ती—मिलावटखोरी और गैस के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital