खबर का असर: बंडोल पुलिस हुई सक्रिय, 26 स्कूली वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग पर सख्त चेतावनी

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

खबर का असर: बंडोल पुलिस हुई सक्रिय, 26 स्कूली वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग पर सख्त चेतावनी

सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ बंडोल स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद बंडोल थाना प्रभारी मनोज जांघेला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर 26 स्कूली वाहनों के दस्तावेजों की जांच की तथा वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में नहीं बैठाने की सख्त समझाइश दी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई।

इसी क्रम में पुलिस ने नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामलों पर भी सख्ती दिखाई। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को फोन के माध्यम से समझाइश दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बंडोल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। नागरिकों का कहना है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया यह कदम सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

खबर का असर: बंडोल पुलिस हुई सक्रिय, 26 स्कूली वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग पर सख्त चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital