केले के छिलके मत फेंकिए. बनाएं ऐसी चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

केले के छिलके मत फेंकिए. बनाएं ऐसी चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

अक्सर लोग केले का छिलका बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यही छिलका एक स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी में बदला जा सकता है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. दरअसल, केले के छिलके में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. इसलिए अब धीरे-धीरे लोग इसे खाने में इस्तेमाल करने लगे हैं, खासकर चटनी या सब्जी के रूप में.

कैसे बनाए चटनी

अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इनके अंदर का सफेद हिस्सा थोड़ा हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कई लोग हल्का उबालकर या भिगोकर भी इसका कड़वापन कम कर लेते हैं, जिससे स्वाद और बेहतर हो जाता है.

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा जैसे मसाले डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें. जब मसाले अच्छे से पक जाएं, तब इसमें कटे हुए केले के छिलके डाल दें. हल्दी, नमक, लाल मिर्च और बाकी मसाले डालकर कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि छिलके नरम हो जाएं और मसालों का स्वाद उनमें अच्छी तरह समा जाए.

इसके बाद इसमें थोड़ा सा इमली या नींबू का रस डाल सकते हैं, जिससे चटनी में हल्का खट्टापन आ जाता है. कुछ लोग इसे ऐसे ही खाते हैं, जबकि कई लोग इसे मिक्सर में पीसकर स्मूद चटनी बना लेते हैं. यह चटनी रोटी, चावल, डोसा या स्नैक्स के साथ काफी अच्छी लगती है.

सबसे खास बात यह है कि इस रेसिपी के जरिए आप किचन वेस्ट को भी कम कर सकते हैं. केले का छिलका जिसे हम आमतौर पर फेंक देते हैं, वही एक पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश में बदल सकता है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

केले के छिलके मत फेंकिए. बनाएं ऐसी चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे | Khabar Digital | Khabar Digital