पत्रकारों पर किया मामला दर्ज.. पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पत्रकारों पर किया मामला दर्ज.. पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ बालाघाट पुलिस थाने के मालखाने में हुए गबन की राशि के मामले में प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत से पूछताछ करने के लिए बालाघाट पुलिस पहुंची थी।इस दौरान बालाघाट पुलिस से गाली गलौज और झूमा-झपटी की घटना हो गई। अब इस मामले में सिवनी कोतवाली में बालाघाट पुलिस के द्वारा आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें कुछेक लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही करोड़ों रुपए के लूट कांड मामला उठाने वाले पत्रकारों पर भी मामला दर्ज किया गया है, जबकि वह अधिमान्य पत्रकार है, फिर भी बिना जांच के उन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। पत्रकारों के ऊपर मामला दर्ज करना पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल बालाघाट के मालखाने से 55 लाख रुपये की राशि के गबन के मामले में बालाघाट पुलिस सिवनी के एक जुआरी के बयान पर सिवनी में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत के घर पहुंची थी, जहां प्रधान आरक्षक के द्वारा अपने अधीनस्थ लोगों को बुलाकर बालाघाट पुलिस के साथ कार्यवाही के दौरान गाली-गलौच और झूमा-झपटी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बालाघाट पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत, उसका छोटा भाई ब्रजेश राजपूत सहित सहयोगी 8 लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/constable-missing-allegations-dig-liquor-contractor/

पुराना मामला क्या है?
आरक्षक योगेश राजपूत ने अपने पत्र में छिंदवाड़ा जोन के डीआईजी राकेश सिंह और सिवनी के शराब व्यापारी संजय भारद्वाज के ऊपर खुद को झूठे आरोप में फ़साने का उल्लेख किया था। जिसकी खबर प्रमुखता से दिखाई गई थी. हालांकि अभी तक योगेश राजपूत लापता बताए जा रहे हैं, जिसकी बालाघाट पुलिस और सिवनी पुलिस तलाशी में लगी हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पत्रकारों पर किया मामला दर्ज.. पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | Khabar Digital | Khabar Digital