नगर के ऐतिहासिक बजरंग कटायेघाट मेला का हुआ आगाज, शहर के मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नगर के ऐतिहासिक  बजरंग कटायेघाट मेला का हुआ आगाज, शहर के  मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी- नगर निगम कटनी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री बजरंग कटायेघाट मेले का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मधई मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य, पार्षदगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में हनुमान जी महाराज की भव्य प्रतिमा, भजन मंडलियाँ और ध्वज पताका आकर्षण का केंद्र रहीं।15 ब्राह्मणों की मौजूदगी में पूजन-अर्चनाशोभायात्रा के शुभारंभ से पहले मधई मंदिर में 15 ब्राह्मणों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री बजरंगबली की आरती कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागतशोभायात्रा सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, झंडा बाजार, मिशन चौक सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई कटायेघाट मंदिर पहुँची, जहां ध्वज अर्पण कर आरती की गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।भजन गायन और सांस्कृतिक रंगएकता जागरण मंडल के श्री संजू नाकरा और उनकी टीम ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं महापौर एवं जनप्रतिनिधियों ने भी भक्ति गीतों का गायन किया।मेला प्रांगण में शुरू हुई रौनककटायेघाट मंदिर पहुंचने के बाद हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना और ध्वज चढ़ाने की रस्म विधिवत पूरी की गई। वहीं मेला प्रांगण में दुकानों और झूलों की सजावट ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेला 9 नवंबर तक चलेगा।विशेष मौजूदगीशोभायात्रा में मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, बीना बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, पार्षद मौसुफ अहमद बिट्टू, अवकाश जायसवाल, शशिकांत तिवारी, समाजसेवी संजय गुप्ता, ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मानके सहित नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।6 से 8 नवंबर तक रहेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रममेला परिसर में 6 से 8 नवंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक गायन, नृत्य, निबंध प्रतियोगिता, विज्ञान एवं सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, खेलकूद, कृष्ण रासलीला, दीपावली नृत्य आदि कार्यक्रम होंगे। रात्रि में सुंदरकांड पाठ, लेज़र शो व ढोलक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।9 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नगर के ऐतिहासिक बजरंग कटायेघाट मेला का हुआ आगाज, शहर के मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा | Khabar Digital | Khabar Digital