सड़क हादसे में तड़प रहे युवक के लिए देवदूत बने जनसंपर्क कर्मी, पहुंचाया अस्पताल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सड़क हादसे में तड़प रहे युवक के लिए देवदूत बने जनसंपर्क कर्मी, पहुंचाया अस्पताल

शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/डिंडौरी। जिले के बजाग थाना अंतर्गत सिंगार शक्ति गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान पर बन आई, जिसे जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों की सक्रियता ने टाल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का परिचय दिया है।

​अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरा युवक

​जानकारी के अनुसार, तरच निवासी संतोष मसराम अपनी मोटरसाइकिल से गाड़ासरई की ओर जा रहा था। सिंगार शक्ति गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सीधे पुलिया के नीचे जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर संतुलन नहीं रख सका। गिरने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-district-hospital-collector-surprise-inspection/

​जनसंपर्क कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल

​उसी दौरान, मत्स्य विभाग और स्वच्छ भारत अभियान की कवरेज के लिए जा रहे जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी राजेश पाराशर और सोशल मीडिया हैंडलर दीपक नामदेव वहां से गुजर रहे थे। सड़क किनारे घायल युवक को तड़पता देख उन्होंने बिना देर किए अपना वाहन रुकवाया।

​प्राथमिक उपचार और त्वरित कार्रवाई

​दोनों कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने गमछे से युवक के सिर पर पट्टी बांधी ताकि खून का बहना रुक सके। उन्होंने युवक को पानी पिलाकर ढांढस बंधाया और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायल संतोष को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

​अधिकारियों ने थपथपाई पीठ

​इस नेक कार्य की जानकारी मिलते ही जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार ने अपने स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फील्ड पर काम करते समय इस तरह की संवेदनशीलता दिखाना गर्व की बात है, क्योंकि मानव सेवा ही सर्वोपरि धर्म है। समय पर मिली इस मदद को युवक की जान बचाने में सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kranjia-school-toilet-construction-scam-safety-negligence/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सड़क हादसे में तड़प रहे युवक के लिए देवदूत बने जनसंपर्क कर्मी, पहुंचाया अस्पताल | Khabar Digital | Khabar Digital