बहोरीबंद के जंगल में जुआ अड्डे पर छापा, 6 लाख से ज्यादा का माल बरामद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बहोरीबंद के जंगल में जुआ अड्डे पर छापा, 6 लाख से ज्यादा का माल बरामद

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी ---जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद जुए जैसे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बहोरीबंद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जंगल के अंदर खुलेआम जुआ खेला जा रहा था।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुआं भिङकी हार के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां अनिल पाण्डे, गेंदलाल हल्दकार, भोलू खटीक और राजू शिव पाठक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 73,600 रुपये नगद, तीन मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख 18 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि सवाल यह उठता है कि जंगल जैसे सुनसान इलाके में लंबे समय से चल रहे इस जुए के अड्डे की भनक स्थानीय स्तर पर पहले क्यों नहीं लगी। यह घटना पुलिस व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बहोरीबंद के जंगल में जुआ अड्डे पर छापा, 6 लाख से ज्यादा का माल बरामद | Khabar Digital | Khabar Digital