सागर पुलिस की सतर्कता…शिवपुरी से चोरी शिशु को किया बरामद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सागर पुलिस की सतर्कता…शिवपुरी से चोरी शिशु को किया बरामद

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ शिवपुरी जिले के अस्पताल से एक शिशु को महिला द्वारा चोरी कर ले जाने की गंभीर सूचना सागर आईजी हिमानी खन्ना को मिली।जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में पूरे सागर जिले में अत्यंत प्रभावी एवं सशक्त चेकिंग अभियान तत्काल रूप से प्रारंभ किया गया। जिसके बाद शिवपुरी से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्ध महिला का फोटो सभी थाना क्षेत्रों, चौकियों, नाकों एवं गश्ती दलों को तत्काल उपलब्ध कराया गया। संभावित रूटों का विश्लेषण कर लगभग 300 से 400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जिले के विभिन्न चेक प्वाइंट्स पर तैनात किए गए। इसी बीच एक महिला को शिशु के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान
पुलिस कंट्रोल रूम की एक अन्य टीम द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे एवं प्रवेश/निकास मार्गों की लाइव कैमरा मॉनिटरिंग की गई। जिसके बाद प्रभावी चेकिंग के परिणामस्वरूप थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत भैंसा नाका पर ASI केलास प्रसाद उइके, आरक्षक अमन स्वामी एवं राजेन्द्र सिंह द्वाराझांसी से सागर आने वाली एक बस को चेक किया गया, बस में बैठी महिला का चेहरा कंट्रोल रूम में उपलब्ध फोटो से मिलान किया गया,जो सही पाए जाने पर महिला को शिशु सहित सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-alert-heavy-rain-in-12-districts-till-november-2/

शिशु को पुलिस कंट्रोल रूम लाए
इसके बाद शिशु एवं महिला को पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहां से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा स्वयं महिला पुलिस स्टाफ के साथ जिला अस्पताल सागर पहुंचे। शिशु का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शिशु संपूर्ण रूप से सुरक्षित पाया गया।वर्तमान में शिशु को जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में सुरक्षित रखा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम सागर से उप निरीक्षक (रेडियो) राजकुमार सिंह चौहान, थाना कैंट से सहायक उप निरीक्षक कैलाश प्रसाद, आरक्षक अमन स्वामी, सैनिक राजेन्द्र सिंह, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, निरीक्षक उपमा सिंह (निर्भया मोबाइल) के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक कमला बुनकर, महिला आरक्षक पिंकी, महिला आरक्षक मनीषा थापा, महिला आरक्षक गायत्री अहिरवार, आरक्षक चालक मुकेश यादव, प्रधान आरक्षक सोनू जाटव, पुलिस कंट्रोल रूम सागर से सहायक उप निरीक्षक रामशंकर उपाध्याय, आरक्षक गौरव कोरी, महिला आरक्षक हीरा प्रजापति, आरक्षक पंकज विश्वकर्मा, आरक्षक राकेश सुलखिया, महिला प्रधान आरक्षक अंजली रावत, महिला आरक्षक कृतिका मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सागर पुलिस की सतर्कता…शिवपुरी से चोरी शिशु को किया बरामद | Khabar Digital | Khabar Digital