झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/भारत सरकार द्वारा वक्फ तंजीम एक्ट 2025 के तहत जिन मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों तथा अन्य औकाफ का वक्फ बोर्ड में पंजीयन है, उन्हें 5 दिसंबर तक वक्फ बोर्ड के उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना है। इसी उद्देश्य से जिला स्तर पर रजिस्टर्ड औकाफ को जागरूक करने एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन 29 नवंबर, दोपहर 11 बजे, स्थानीय अंजुमन कॉन्वेंट हॉल में किया गया, जिसमें जिलेभर के सदर साहेबान एवं मुत्तवल्लियों ने भाग लिया।शिविर में उमर फाउंडेशन के पदाधिकारी फारूक पाटूक, शब्बीर चुनावाला, इकबाल मुंशी, इम्तियाज शेख एवं शाहिद अली उपस्थित रहे और उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को उम्मीद पोर्टल से जुड़े नियम, आवश्यक दस्तावेज तथा अपलोड प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
फारूक पाटूक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भारत सरकार के वक्फ बोर्ड के नए प्रावधानों का पालन करते हुए जिले के सभी पंजीकृत औकाफ का रजिस्ट्रेशन 5 दिसंबर तक पूरा करना बेहद आवश्यक है। देश के अन्य राज्यों में रजिस्ट्रेशन लगातार हो रहे हैं, जबकि मध्यप्रदेश के कई जिलों में जागरूकता की कमी के कारण आवेदन कम हैं। हमारा दायित्व है कि जिले के हर कस्बे तक अभियान पहुँचाया जाए।”
प्रशिक्षण सत्र के दौरान शब्बीर चुनावाला और इम्तियाज शेख ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेप–बाय–स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समझाई। इस दौरान 6 कंप्यूटर ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया ताकि पोर्टल पर औकाफ की प्रविष्टियाँ बिना किसी त्रुटि के अपलोड हो सकें।
शिविर में पेटलावद, थांदला, राणापुर, मेघनगर, रंभापुर, बामनिया, झकनावदा, बोरीपारा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सदर उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला सदर जाकिर कुरैशी, पूर्व सदर मुर्तुजा अली, साबिर फिटवेल, यूनुस लोधी, युसूफ बागबान, हनीफ लोधी, ईशा शेख, इस्माइल खान, सलेल पठान, हारून रशीद, अब्दुल रहमान मंसूरी, कुतुबुद्दीन शेख, अशरफ शेख, जावेद लोधी, सलमान निज़ामी, हसमतुल्ला खान, गफ्फार रंगरेज, मोहम्मद यूसुफ, शमशेर, अब्दुल गफूर मंसूरी, जमशेर खान, वज़ीर खान, आमिर खान, फरजाना खान, साकिर कुरेशी, जाहिद खान, सादिक शेख, अनिरा निजाम, शाहबान खान, सरफराज खान, गोलू यादगार, इमरान जमजम, खलील शेख सहित अनेक लोग मौजूद रहे।







