बजरंग कटायेघाट मेला को प्लास्टिक मुक्त रखने आयोजित जागरूकता गतिविधियां बनी आकर्षण का केंद्र

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बजरंग कटायेघाट मेला को प्लास्टिक मुक्त रखने आयोजित जागरूकता गतिविधियां बनी आकर्षण का केंद्र


बजरंग कटायेघाट मेला को प्लास्टिक मुक्त रखने आयोजित जागरूकता गतिविधियां बनी आकर्षण का केंद्र

नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न गतिविधियों से दिया गया पर्यावरण संरक्षण हेतु अमानक प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश

कटनी - नगर निगम द्वारा बजरंग कटायेघाट मेला इस वर्ष विभिन्न नवाचारों के साथ एक आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है।

महापौर प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशन में मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें ना केवल प्लास्टिक के उपयोग को कम किया गया बल्कि मेले के दौरान स्वच्छता गतिविधियों और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाकर लोगों में पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करने हेतु अमानक प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश भी लोगों को दिया जा रहा है। जिसकी नागरिकों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना भी की जा रही है।

गुरुवार को आयोजित मेले के दौरान निगम की स्वच्छता टीम द्वारा मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स, खाद्य व वस्त्र विक्रेताओं के साथ-साथ आने वाले नागरिकों को प्लास्टिक के नुकसान और इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी गई। खासकर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग न केवल प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। कार्यक्रम में नगर निगम की नियुक्त एजेंसी के सदस्यों ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महापौर प्रीति सूरी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से हम लोगों को एक साथ लाकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा सकते हैं। प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना हमारी प्राथमिकता है। जिसके मद्देनजर इस वर्ष बजरंग कटायेघाट मेले को इसी लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को नगरवासियों में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी