खुल्ले पैसे के विवाद में युवक पर हमला, बियर बोतल से फोड़ा सिर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खुल्ले पैसे के विवाद में युवक पर हमला, बियर बोतल से फोड़ा सिर

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

बियर की बोतल से सिर फोड़ा, डंडों से पीटा — पुलिस की देरी पर भड़का आक्रोश

कटनी /बरही।बरही --नगर के विजयराघवगढ़ रोड स्थित देसी-विदेशी शराब दुकान पर रविवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर लहूलुहान हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरही निवासी 30 वर्षीय रामकृष्ण गुप्ता पिता सुशील गुप्ता शराब दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान खुल्ले पैसे को लेकर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने युवक के सिर पर बियर की बोतल फोड़ दी और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को तत्काल मदद की जरूरत थी, लेकिन आरोप है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची।इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि शराब दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जाती है, जिसका विरोध करने पर अक्सर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। ठोस कार्रवाई के अभाव में शराब माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।attac

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

खुल्ले पैसे के विवाद में युवक पर हमला, बियर बोतल से फोड़ा सिर | Khabar Digital | Khabar Digital