प्रयागराज में रीवा के भाजपा नेता प्रशांत पाठक पर हमला, वाहन में तोड़फोड़; वीडियो वायरल

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

प्रयागराज में रीवा के भाजपा नेता प्रशांत पाठक पर हमला, वाहन में तोड़फोड़; वीडियो वायरल

रीवा/अरविन्द तिवारी/ रीवा जिले के भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकों ने प्रशांत पाठक के वाहन को घेर लिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ की, वाहन पर लगा भाजपा का झंडा निकालकर फेंक दिया तथा वाहन में रखा बैग और कम्प्यूटर भी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद प्रशांत पाठक ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वाहन के आसपास भीड़ और हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनके वाहन को निशाना बनाया गया, तोड़फोड़ की गई और वाहन में रखा सामान भी ले जाया गया। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी