भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भाजपा के आंध्र प्रदेश प्रभारी अरविंद भदौरिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ साझा की गई तस्वीर को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। तस्वीर की तारीख और उसे पोस्ट किए जाने के समय को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो 14 अक्टूबर की मुलाकात का बताकर साझा की गई, जबकि इसकी पृष्ठभूमि 29 सितंबर को भाजपा कार्यालय में हुई प्रदेश प्रभारियों की बैठक से जुड़ी है।
वीडी, अरविंद की मुलाकात
इस पूरे मामले में कपड़ों का मिलान चर्चा का प्रमुख बिंदु बन गया है। बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को सांसद वीडी शर्मा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के दौरान पहने गए कपड़े अलग थे। वहीं, अरविंद सिंह की पोस्ट में दिखाई दे रहे कपड़े 29 सितंबर को खींची गई तस्वीर से मेल खाने का दावा किया जा रहा है। यदि तस्वीरों की मूल तारीख और उनसे जुड़ी जानकारियों की पुष्टि होती है, तो यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट के समय और उसके संदर्भ को लेकर नए सवाल खड़े कर सकता है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना जरूरी है, ताकि तस्वीर को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
भाजपा के बीच छिड़ी बहस
इस घटनाक्रम ने भाजपा की राजनीतिक कार्यशैली और नेताओं की सार्वजनिक छवि को लेकर भी बहस छेड़ दी है। आलोचकों का आरोप है कि राजनीतिक दलों में कई बार जनहित के मुद्दों से ज्यादा प्रचार, प्रचार के तरीके और नेताओं की छवि को महत्व दिया जाता है। ऐसे में तस्वीर से जुड़ा विवाद एक बार फिर इस सवाल को सामने ला रहा है कि राजनीति में जनता के सवालों को प्राथमिकता मिल रही है या छवि निर्माण को।
MP Rajya Sabha Seat: मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल! खाली हुई राज्यसभा सीट, जल्द होगा उपचुनाव







