RTO चौकी में आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

RTO चौकी में आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी। सिवनी जिले के खवासा-मेटेवानी बॉर्डर पर मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब RTO कर्मचारियों और ट्रक चालकों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आक्रोशित वाहन चालकों और मालिकों ने कथित तौर पर अस्थाई RTO चौकी में आगजनी कर दी तथा विभागीय वाहन में जमकर तोड़फोड़ की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालकों ने RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने आक्रोशित होकर चौकी में आग लगा दी। वहीं RTO विभाग से जुड़े वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-government-rs-2800-crore-loan-total-borrowing-9200-crore/

घटना के बाद खवासा बॉर्डर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, वहीं पुलिस द्वारा हालात को नियंत्रित किया गया।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें खवासा-मेटेवानी बॉर्डर का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/babu-jandel-offers-rs-20-lakh-donation-for-bjp-obc-candidate-sheopur-politics/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

RTO चौकी में आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital