BJP CM Change: क्या बदलने जा रहे दो राज्यों के मुख्यमंत्री? राहू काल भारी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

BJP CM Change: क्या बदलने जा रहे दो राज्यों के मुख्यमंत्री? राहू काल भारी

BJP CM Change: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्रीय कमान के अंदर इन दिनों दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लेकर बबंडर देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में उड़ रही खबरों के अनुसार, साल 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और देश भर में विपक्ष के बढ़ते हमलों से निपटने के लिए भाजपा नेतृत्व सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे की नीति पर काम कर रहा है।

सूत्रों का दावा है कि इस बदलाव में जहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहेंगे, वहीं राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पर राहु काल का संकट भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। यूपी में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में उठे चंदा चोरी विवाद को विपक्ष एक बड़ा षड़यंत्र मान रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अचानक रामलला के दर्शन कर बड़ा बयान दिया कि योगी आदित्यनाथ को हटाने के लिए ही चंदा चोरी जैसा षड़यंत्र रचा गया है। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि केजरीवाल की कोई आपसी मित्रता नहीं, बल्कि सोच-समझकर फेंका गया सियासी तीर है।

नाराजगी का खामियाजा

बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने सियासत में उबाल ला दिया है। इस एनकाउंटर के बाद से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। राजनैतिक नेताओं का मानना है कि इस गुस्से की चपेट में न सिर्फ यूपी आ सकता है, बल्कि अन्य दूसरे राज्य भी आ सकते है। वही राजस्थान की भजनलाल सरकार से केंन्द्रीय बीजेपी नाराज देखी जा रही है।

सीएम फेस की तलाश?

यदि भाजपा सीएम भजनलाल शर्मा और योगी आदित्यनाथ को सीधे हटाती है, तो उसे आगामी चुनावों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसीलिए रणनीति यह बन रही है कि यूपी में सीएम योगी को हटाकर किसी ब्राह्मण नेता को कमान सौंपी जाए, ताकि बिगड़ते सियासी समीकरण को दोबारा भाजपा के पक्ष में लाया जा सके।

राजस्थान में भूपेंद्र की एंट्री?

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की कार्यप्रणाली से केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। लिहाजा, वहां भी चेहरा बदलने की योजना पर काम चल रहा है। राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जिससे वहां के संगठन को नई मजबूती दी जा सके।

MP में कई नेताओं की होगी छुट्टी!

दिल्ली और भोपाल के गलियारों में चर्चा का विषय बनी खबर के अनुसार मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ और बड़े भूचाल देखने को मिल सकते हैं। मंत्रिमंडल से कुछ बड़े मंत्रियों की छुट्टी होना लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेश के कुछ दिग्गज चेहरों को राष्ट्रीय टीम में एंट्री देकर एडजस्ट किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी