सिवनी में अपाक्स की संभागीय बैठक सम्पन्न, लंबित मांगों पर बनी रणनीति

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

सिवनी में अपाक्स की संभागीय बैठक सम्पन्न, लंबित मांगों पर बनी रणनीति

सिवनी/खबर डिजिटल/राकेश यादव/ मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक) अधिकारी-कर्मचारी संगठन (अपाक्स) की जबलपुर संभागीय बैठक रविवार को सिवनी स्थित पंवार भवन में आयोजित हुई। बैठक में जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े लंबित मामलों और प्रमुख मांगों पर व्यापक चर्चा कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में अपाक्स के प्रांताध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष राजिक कुरैशी ने की। प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार जायसवाल एवं परमानंद डेहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रांताध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव ने कहा कि अपाक्स अधिकारी-कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

बैठक में टीईटी वर्ग के शिक्षकों की समस्याएं, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पदोन्नति में आरक्षण, लिपिक वर्ग की वेतन विसंगतियां, नियमित भर्तियां, बैकलॉग पदों की पूर्ति, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट, उमरिया, छिंदवाड़ा और मंडला जिलों के जिलाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सिवनी में अपाक्स की संभागीय बैठक सम्पन्न, लंबित मांगों पर बनी रणनीति | Khabar Digital | Khabar Digital