खबर डिजिटल तेवरी-- शासकीय ठाकुर बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेवरी के प्रतिभावान छात्र अंश सोनी पिता संतोष कुमार सोनी ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंश का चयन राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।अंश सोनी ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर तक अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि अंश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तेवरी और कटनी जिले का नाम रोशन करेंगे।अंश की उपलब्धि पर बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला, प्राचार्य राजेश कुमार सोनी, विकासखंड नोडल खेल प्रभारी अमर सिंह पटेल, जिला नोडल खेल प्रभारी प्रमोद डेहरिया, राकेश विश्वकर्मा, रामकुमार पटेल, लखन उपाध्याय एवं सौरभ सिंह राजपूत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने अंश को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी एवं समस्त स्टॉफ ने भी अंश सोनी तथा खेल प्रभारी महेंद्र सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी का राज्य स्तर पर चयन होना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है और इससे उनमें खेलों के प्रति रुचि एवं उत्साह बढ़ेगा।विद्यालय परिवार ने अंश सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
तेवरी के अंश सोनी ने बढ़ाया विद्यालय का मान, राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







