राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, वर्षभर की मेहनत लाई रंग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, वर्षभर की मेहनत लाई रंग

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/
नगर के राजूषा हायर सेकेण्डरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में दिनाँक 1 अप्रैल 2026 को विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत उपस्थित मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद नगपुरे नगर निरीक्षक (टी. आई.) डिण्डौरी एवं संस्था प्राचार्य डॉ. राज बहादुर सिंह के द्वारा माता सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई।

वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों में उत्सुकता होना आम बात है परंतु विद्यालय के स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बेस्ट प्रोजेक्ट तथा हाईएस्ट अटेन्डेंस अवार्ड को लेकर जो उत्सुकता देखी गई अत्यंत सराहनीय रही।

परीक्षा परिणाम दिवस समस्त विद्यालय परिवार (प्राचार्य, स्टॉफ तथा विद्यार्थीगण) के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता। यह विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के वर्षभर की मेहनत का भी परिणाम दिवस है। वार्षिक परीक्षा के समस्त टॉपर्स को सील्ड तथा सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी क्रमशः कक्षा नर्सरी की लोकेन्द्र उददे ने 93.64%, कक्षा एल.के.जी. में सात्विक सिंह 98.67%, कक्षा यू.के.जी. में दित्या उपलवदिया 98.3%, कक्षा पहली परिधि झारिया 99.35%, कक्षा दूसरी ज्येष्ट मसराम 91.60%, कक्षा तीसरी से तंजिला मरियम 93. 37%,

कक्षा चौथी से दीपक सिहं उददे 91.64%, कक्षा पाँचवीं बोर्ड से हर्षित कुमार मरावी 94%, कक्षा छंटवीं से दीपिका तेकाम 90.5%, कक्षा सातवीं पूर्वी तिवारी 95.13%, कक्षा आठवीं समृद्धि सिंह 93.33% कक्षा नवमीं से विनायक वर्मा 92.38% तथा कक्षा ग्यारहवीं से प्रिया विश्वकर्मा 72.57% प्राप्त कर विद्यालय तथा अभिभावकों की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।

बेस्ट स्टूडेन्ट ऑफ द इयर कक्षा दूसरी के ज्येष्ट मसराम को घोषित किया गया तथा इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ हाउस शक्ति हाउस को ट्रॉफी देकर विजेता घोषित किया गया। विद्यालय परिवार समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, वर्षभर की मेहनत लाई रंग | Khabar Digital | Khabar Digital