वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) के जिलाध्यक्ष: विधानसभा अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) के जिलाध्यक्ष: विधानसभा अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी -राजधानी भोपाल में आयोजित एक गरिमामय “मीडिया संवाद एवं सम्मान समारोह” में वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।यह महत्वपूर्ण नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दास एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद गुर्जर के निर्देशन में की गई।कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वयं अमित तिवारी को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

मंच पर कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमेंनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,विधायक रामेश्वर शर्मा,विधायक भगवानदास सबनानी,मानवाधिकार आयोग के सदस्य अवधेश प्रताप सिंह,विधानसभा प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा,पद्मश्री एवं वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर,CIPC के संस्थापक न्यासी एन. के. सिंह,तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष “उषा” अग्रवाल शामिल रहे।इस अवसर पर प्रदेश के 55 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई और सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा पर सार्थक चर्चा भी हुई।

नियुक्ति के उपरांत अमित तिवारी ने कहा —“राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। मैं अपने हर पत्रकार साथी के सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़ा रहूँगा।”कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों एवं अतिथियों ने अमित तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sagar-district-in-rahli-congress-protest-parali-burning-for-farmer-issues/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) के जिलाध्यक्ष: विधानसभा अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र | Khabar Digital | Khabar Digital