अमित शाह का 2 दिनी दौरा शुक्रवार से, प्रवेशिका के बिना कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमित शाह का 2 दिनी दौरा शुक्रवार से, प्रवेशिका के बिना कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अंबिकापुर होते हुए वे बिलासपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में वे संभागीय बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सभा स्थल की तैयारी का जायजा लेने व सुरक्षा कारणों के चलते बुधवार को एनएसजी (नेशनल सिक्युरिटी गार्ड) के दो अफसर यहां पहुंचे हैं। इसके बाद गुरुवार को एसपीजी की पूरी टीम यहां पहुंची। टीम ने अब सभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है।

एनएसजी ने पूछा-कार्यकर्ताओं की पहचान का तरीका क्या है

एनएसजी के अधिकारियों ने पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के यहां आने की स्थिति में पहचान कैसे होगी कि कौन कार्यकर्ता है और कौन बाहरी। इस पर भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि शाह की सभा में आने वाले प्रत्येक बूथ कार्यकर्ताओं को प्रवेशिका जारी किया जा रहा है। बगैर प्रवेशिका के कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जैन व सौदान भी पहुंचे

अमित शाह के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार वे दो दिन यहां कैंप करेंगे। बिलासपुर के कार्यक्रम के बाद 13 अक्टूबर को अमित शाह के साथ सीएम डॉ.सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व सौदान सिंह रायपुर के लिए रवाना होंगे।

छग भवन या निजी होटल में रात्रि विश्राम

जिला भाजपा ने अमित शाह, सीएम डॉ. सिंह, अनिल जैन व सौदान सिंह के रात्रि विश्राम के लिए एक निजी होटल व छत्तीसगढ़ भवन को आरक्षित किया है। जानकारी के अनुसार सभी वीवीआइपी को एक साथ ठहराने के लिए उद्देश्य से होटल को ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी