अमेठी लघु अश्वमेध यज्ञ: गायत्री मंत्र महामंत्र है, इससे अंग प्रत्यंग जागृत हो जाता है...

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमेठी लघु अश्वमेध यज्ञ: गायत्री मंत्र महामंत्र है, इससे अंग प्रत्यंग जागृत हो जाता है...

अमेठी। खबर डिजिटल / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (लघु अश्वमेध यज्ञ) में शुक्रवार को यज्ञशाला में आओ गढ़ें संस्कार वान पीढ़ी के तहत संकल्प दिलाया गया। यज्ञशाला में क्षेत्र से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। यज्ञशाला परिसर में लगी प्रदर्शनी और भारत माता का चित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।

अमेठी के देव यज्ञ नगर खेरौना में राष्ट्र को जागृत करने के संकल्पों के साथ चल रहे यज्ञीय कार्यक्रम में हजारों की तादाद में श्रद्धालु आकर यज्ञ पूजन करने के साथ युग ऋषि पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के विचारों से प्रेरणा ले रहे हैं। साहित्य केंद्र में जाकर श्रद्धालु अपने जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए और समाज को बेहतर बनाने के लिए अपने मन मुताबिक पुस्तकों का चयन कर रहे हैं। यही नहीं नौकरी पेशा वर्ग के लोग अपनी दैनिक नौकरी और कार्यों से अवकाश लेकर यज्ञ में शामिल होकर राष्ट्र जागरण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

MG कॉमेट EV 2025 को नए फीचर्स और शानदार आराम के साथ किया गया लॉन्च - Khabar Digital

शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर ने कहा कि गायत्री मंत्र महामंत्र है,इससे शरीर का अंग प्रत्यंग झंकृत होकर जागृत हो जाता है। इस मंत्र को करने से मानव का कल्याण सुनिश्चित हो जाता है। प्रज्ञा पुत्र नरेंद्र ठाकुर ने यज्ञ के दौरान लोगों को अपने जन्मदिन,विवाह दिन को पौधारोपण के साथ मनाने को प्रेरित किया। यज्ञशाला की दूसरी पाली में दूरदराज से आई मातृशक्तियों को आओ गढ़ें संस्कार वान पीढ़ी के तहत संकल्प दिलाया गया। गायत्री परिवार से आई डा० संगीता सारस्वत ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से गर्भ धारण से ही संस्कार के महत्व को समझाया।

जन्‍मदिन विशेष: राष्ट्र जन जागरण में जुटे समाजसेवी अमेठी के पत्रकार डॉ. धर्मेंद्र तिवारी - Khabar Digital

प्रज्ञा सक्सेना ने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उन्हें माँ की संस्कारशाला ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ा । बताया कि आने वाली पीढ़ियों से राष्ट्र का नव निर्माण करने के लिए योजना गर्भ धारण के समय से ही करना चाहिए, इसलिए गर्भवती महिलाओं के विचारों को उत्कृष्ट बनाने के लिए गुरुदेव के साहित्यों को मनन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। शुक्रवार को देव पूजन के लिए आए डॉ अक्षयवर नाथ तिवारी, एल आई सी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज मिश्र, एस पी सिंह, आशीष श्रीवास्तव,सत्यम अग्रहरि,अविनाश सिंह,चेतना तिवारी ने राष्ट्र जागरण के लिए हो रहे यज्ञ को अमेठी के लिए वर्तमान और भविष्य के लिए वरदान बताया।

अमेठी में भव्य राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ, देव पूजन में हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - Khabar Digital

यज्ञशाला में सप्त ऋषियों का पूजन यजमान के रूप में सतीश शुक्ल, डॉ अभिनय प्रताप सिंह,सुभाष शुक्ल के साथ विशिष्ट लोगों ने किया। सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी महेंद्र मिश्रा एवं सह प्रभारी कैलाश सिंह ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर के परिक्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर श्रवण सिंह लाला, डॉ राम लखन तिवारी , राज करन सिंह, लाल बिहारी सिंह,संतराम मौर्य,सूबेदार बी पी मिश्र, राकेश सिंह, कैलाश नारायण तिवारी, प्रखर सक्सेना, राज कुमार कश्यप, साधु सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

समाचार/विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर – 9658520916 पर व्हाटसएप करें या [email protected] पर मेल करें।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश