सहायक कुलसचिव के परीक्षा परिणाम में प्रथम रैंक हासिल कर बढा़या अमेठी का मान
----------------------------------------
सहायक कुलसचिव पद के लिए लोक सेवा आयोग उo प्र0 प्रयागराज द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2020 को जारी परिणाम में ग्राम बहोरिकपुर पोस्ट आनापुर गौरीगंज जिला अमेठी के प्रमोद कुमार मिश्र पुत्र स्वo श्री नाथ मिश्र ने प्रथम रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वर्तमान समय में सिंचाई विभाग के अंतर्गत लखनऊ में स्वारा संगठन में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार मिश्र सिंचाई विभाग के यूनियन मिनिस्टीरियल एसोसिएशन आफ सर्किल आफिसेज के प्रान्तीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी इस सफलता पर उनके इष्ट मित्र और समस्त क्षेत्र एवं ग्रामवासियों ने बधाई दी है।
सहायक कुलसचिव के परीक्षा परिणाम में प्रथम रैंक
Khabar Digital Admin
0 बार पढ़ा गया






