महिला से एंबुलेंस साफ कराने के मामले में कार्रवाई, दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महिला से एंबुलेंस साफ कराने के मामले में कार्रवाई, दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिला चिकित्सालय में महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर संबंधित दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में सीएमएचओ ने संबंधित कंपनी जेएईएस प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड के संचालकों एवं प्रबंधकों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और वीडियो की जांच कराई। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी के खिलाफ कार्रवाई की गई।कंपनी द्वारा एंबुलेंस पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लापरवाही और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।मामले के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और अस्पताल प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठे थे, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर जवाबदेही तय करने की पहल की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश