बंद घर में छिपा था अवैध केमिकल फैक्ट्री का राज… लोगों की आंखों में हो रही जलन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बंद घर में छिपा था अवैध केमिकल फैक्ट्री का राज… लोगों की आंखों में हो रही जलन

मैहर/अनुराग सिंह बघेल/खबर डिजिटल/ जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से जहरीली गैस निकलने लगी। गैस की वजह से आसपास के ग्रामीणों को आंखों में तेज जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अमरपाटन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS), फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने ताला तोड़कर घर के अंदर देखा तो वहां केमिकल तैयार करने की एक  फैक्ट्री संचालित होती मिली।

लंबे समय से बंद पड़ा था घर
जानकारी के अनुसार, यह घर कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जयपाल सिंह का है, जो लंबे समय से बंद पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि जयपाल सिंह का नाती रिप्पू सिंह अक्सर देर रात एक चार पहिया वाहन से घर आता था और कुछ सामान अंदर रखकर चला जाता था। रविवार की शाम जब कुछ लोग उस घर के पास पहुंचे, तो उनकी आंखों में जलन और सिर दर्द की शिकायत हुई। शक होने पर जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-ncc-cadet-jatin-bandewar-selected-for-international-safari-camp/

मौके पर मिले केमिकल जार
पुलिस और विशेषज्ञ टीमों ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली तो अंदर कई केमिकल कंटेनर, मिश्रण मशीनें और सीलिंग उपकरण बरामद हुए। इनमें से एक कंटेनर पर थिओंयल क्लोराइड लिखा मिला, जो अत्यंत ज्वलनशील और जहरीला रासायनिक पदार्थ माना जाता है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कमरे में अवैध रूप से ज्वलनशील या औद्योगिक रसायनों का उत्पादन किया जा रहा था।

एसपी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी चंचल नागर,  डीएसपी ख्याति मिश्रा, फोरेंसिक टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है और केमिकल के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहीं कृषि, प्रदूषण नियंत्रण एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया है।फिलहाल पुलिस रिप्पू सिंह की तलाश में जुटी है, जो मामले के खुलासे के बाद से फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह अवैध केमिकल निर्माण या तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है। प्रशासन ने ग्रामीणो को बताया कि इस गैस के कारण कोई गंभीर नुकसान नही है लेकिन सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। मेडिकल ओर एग्रीकल्चर दोनो टीमो को केमिकल जांच कर रिपोर्ट देने के लिए बोला गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बंद घर में छिपा था अवैध केमिकल फैक्ट्री का राज… लोगों की आंखों में हो रही जलन | Khabar Digital | Khabar Digital