Amarnath Yatra Fair Increases: अमरनाथ यात्रा में बढ़ा बस किराया, यात्रियों को देना होगा ज्यादा पैसा, देखें रेट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Amarnath Yatra Fair Increases: अमरनाथ यात्रा में बढ़ा बस किराया, यात्रियों को देना होगा ज्यादा पैसा, देखें रेट

3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं को इस बार परिवहन पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ सकता है. जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल बेस कैंप तक जाने और वहां से वापस जम्मू लौटने के लिए यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा. जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन जल्द ही नई किराया सूची जारी करने की तैयारी में है, जिसे यात्रा शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले सार्वजनिक किया जाएगा.

अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों की जेब हुई टाइट

कारपोरेशन के महाप्रबंधक अब्दुल रशीद वार ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने अप्रैल महीने से यात्री वाहनों के किराये में 18 प्रतिशत बढ़ोतरी लागू कर दी है. इसी कारण अमरनाथ यात्रा के दौरान भी परिवहन शुल्क में इजाफा होना तय माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय सरकार की मंजूरी के बाद लिया जाएगा, लेकिन यह लगभग तय है कि इस बार श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा.

200 बसों की लगाई जाएगी सेवा

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को मुख्य परिवहन सुविधा जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके लिए निगम अपने बेड़े की लगभग 200 बसों को सेवा में लगाएगा. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसी, डीलक्स और सेमी डीलक्स बसों के अलग-अलग किराये तय किए जाएंगे.

नई रेट लिस्ट पर चल रहा काम

नई रेट लिस्ट तैयार करने का काम फिलहाल जारी है. यात्रा शुरू होने से पहले इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा ताकि यात्रियों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके. इसके अलावा भगवती नगर यात्री निवास और दोनों आधार शिविरों पर भी किराया सूची लगाई जाएगी. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं से कोई अतिरिक्त वसूली न कर सके और उन्हें तय दरों की सही जानकारी मिलती रहे.

इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी. कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. प्रशासन और परिवहन विभाग यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Amarnath Yatra Fair Increases: अमरनाथ यात्रा में बढ़ा बस किराया, यात्रियों को देना होगा ज्यादा पैसा, देखें रेट | Khabar Digital | Khabar Digital