सेजावाड़ा एकलव्य विद्यालय में जिला स्तरीय समिति एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

सेजावाड़ा एकलव्य विद्यालय में जिला स्तरीय समिति एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित

आलीराजपुर/ खबर डिजिटल/कुलदीप खराड़ीया/ सेजावाड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य रचना सेनी ने स्वागत उद्बोधन के साथ विद्यालय की उपलब्धियों, गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी देकर की। कलेक्टर ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सीवरेज व्यवस्था तथा प्रयोगशालाओं में संसाधनों की कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की स्थायी व्यवस्था के लिए बोरवेल निर्माण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से जिले के सभी एकलव्य विद्यालयों में जल समस्या के समाधान पर जोर दिया।

कलेक्टर ने विद्यालय भवनों के हैंडओवर से संबंधित लंबित दस्तावेजों का शीघ्र निराकरण करने और लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की ड्रेस एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति से पहले सैंपल परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने पुलिस विभाग के सहयोग से नियमित पेट्रोलिंग, सिकल सेल से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए निर्धारित डाइट चार्ट के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं हेल्थ कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की देखभाल माता-पिता जैसी आत्मीयता और जिम्मेदारी से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की बालिकाओं से संवाद कर उनके भविष्य के सपनों और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर ने विद्यालय के आर्ट रूम एवं आर्ट गैलरी का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों द्वारा बनाई गई मिट्टी की प्रतिमाओं एवं कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
बैठक का संचालन साक्षी टेंभरे एवं दीप्ति कटारिया ने किया। इस अवसर पर ईएमआरएस जोबट की प्राचार्य परवीन दहिया, ईएमआरएस सोंडवा की प्रभारी प्राचार्य शीतल मैडम, ईएमआरएस आलीराजपुर के प्राचार्य संदीप पुनिया, ईएमआरएस सेजावाड़ा की प्राचार्य रचना सेनी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी