Alirajpur News: भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत… सांसद संगीता नागर सिंह चौहान ने सीएम को लिखा पत्र

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Alirajpur News: भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत… सांसद संगीता नागर सिंह चौहान ने सीएम को लिखा पत्र

आलीराजपुर/भोपाल/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल आलीराजपुर जिले की होनहार MBBS छात्रा कु. रोशनी कलेश की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से प्रदेशभर में सनसनी फैल गई है। घटना 10 फरवरी 2026 की बताई जा रही है, जब भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के बाथरूम में छात्रा का शव मिला।

कट्ठीवाड़ा की निवासी थी रोशनी कलेश
रोशनी कलेश, आलीराजपुर जिले की कट्ठीवाड़ा तहसील के ग्राम अकलवा (धमोडी फलिया) की निवासी थीं और आदिवासी समाज की एक प्रतिभाशाली छात्रा मानी जाती थीं। परिजनों एवं स्थानीय समाज ने इस घटना को लेकर गंभीर शंका व्यक्त की है। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने छात्रावास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच और पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल की मांग की है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-cardiologist-wife-catches-husband-with-woman-high-voltage-drama-on-road/

सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने इस घटना को अत्यंत गंभीर और संवेदनशील बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोष और चिंता का माहौल है। सांसद ने मांग की है कि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए, ताकि मृत छात्रा के परिवार को न्याय मिल सके और घटना के वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।

क्षेत्र में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग
घटना के बाद आलीराजपुर और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है। आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि एक प्रतिभाशाली छात्रा की इस तरह संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर राज्य सरकार की आगामी कार्रवाई और जांच की दिशा पर टिकी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=LyXdwoIk5Io
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Alirajpur News: भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत… सांसद संगीता नागर सिंह चौहान ने सीएम को लिखा पत्र | Khabar Digital | Khabar Digital