ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ ग्राम बेगड़ा, ग्राम पंचायत सांगोटा, विकासखंड उदयगढ़ की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया।

आवेदन में विभिन्न फलियों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण एवं मुरमीकरण, शिवटेकरा से बाबादेव क्षेत्र तक तथा महुड़ी फलिया से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण, विद्युत लाइन का विस्तार, आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति, बंद हैंडपंपों की मरम्मत एवं नवीन हैंडपंपों की स्थापना की मांग की गई। इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण, आवश्यक स्थानों पर पुलिया निर्माण और ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आदिवासी अंचलों में आज भी ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित कर आवेदन में उल्लेखित समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी