6 बीएलओ, 1 पटवारी को दिया नोटिस.. काम में प्रगति नहीं होने पर गिरेगी गाज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

6 बीएलओ, 1 पटवारी को दिया नोटिस.. काम में प्रगति नहीं होने पर गिरेगी गाज

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट वीरेंद्र सिंह बघेल द्वारा निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने पर 6 बीएलओ सुपरवाइजर एवं 1 पटवारी को नोटिस थमाए गए हैं, दो दिनों मे कार्य मे प्रगति न आने पर गाज गिर सकती है, जिसमें निलंबित करने की कार्रवाई होने की भी संभावना है। वहीं इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

क्या है पत्र में
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल का पत्र क्रमांक / 1 / 2026 / गहन पुनरीक्षण / निर्वा. नामा. /5466 भोपाल , दिनांक 27/10/2025 एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला आलीराजपुर का पत्र क्रमांक/भा.निर्वा./2025/892 आलीराजपुर दिनांक 29/10/2025 अनुसार गहन पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली कार्य बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्य में सहयोग हेतु विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 192 जोबट अन्तर्गत् कार्यरत् समस्त पटवारी / ग्राम पंचायत सचित/आंगवाड़ी कार्यकर्ताओ को आदेश क्रमांक/निर्वा./2025/2515 दिनांक 07/11/2025 अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13B के तहत आदेशित किया गया, परन्तु आपके द्वारा उक्त कार्य मे सहयोग प्रदाय नही किया जा रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा वरिष्ट के आदेश एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशो की अवहेलना एवं निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्वपूर्ण कार्य मे रूचि नही ली जा रही है। आपका उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध होकर घोर लापरवाही दर्शाता है , अतः उक्त कार्य के संबंध में आपको अन्तिम चेतावनी दी जाती है 2 दिवस मे आपके कार्य में अपेक्षित प्रगति नही आने पर आपके विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 के नियम 9 (2) के तहत निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sheopur-radep-village-mad-dog-attack-injured-people/

इन बीएलओ सुपरवाइजर और पटवारी को थमाए नोटिस
पटवारी - भगतसिंह कनेश, हल्का नम्बर 3 और 4 खेड़ाबड़ा, तहसील कट्ठीवाड़ा
बीएलओ सुपरवाईजर - महेन्द्र मुवेल, राघुनाथसिंह रावत, कुवरसिंह भयडिया, प्रभु पंवार, परशु सिंगाड़, मानसिंह वास्केल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी