अल अस्र एकेडमिया का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

अल अस्र एकेडमिया का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

भोपाल। कोहेफिजा स्थित अल अस्र एकेडमिया हायर सेकेंडरी स्कूल ने 29 दिसंबर 2024, रविवार को अपना 8वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ रविंद्र भवन में मनाया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के बच्चों ने हिंदी, इंग्लिश, उर्दू और अरबी भाषाओं में तराने और नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और उसकी विशेषताओं को दर्शाते हुए अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। वहीं, छोटे बच्चों ने नैतिक मूल्यों और शिष्टाचार पर आधारित कहानियों और कविताओं के जरिए सभी को प्रभावित किया।

कला प्रदर्शनी और फूड स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र
सभागार के बाहर स्कूल के सेकेंडरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई कला प्रदर्शनी ने दर्शकों को हैरान कर दिया। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स ने भी बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान खींचा।

सम्मानित अतिथियों ने की सराहना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दारुल उलूम ताजुल मसाजिद भोपाल के प्राचार्य मौलाना जनाब अतहर हबीब साहब, नदवी यूनानी फार्मेसी के सेवानिवृत्त अधीक्षक जनाब हयाज अली साहब और मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की सेवानिवृत्त लेक्चरर श्रीमती लतीफा बानो उपस्थित रहीं। सभी ने अल अस्र एकेडमिया की आधुनिक शिक्षा प्रणाली और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षण के प्रयासों की सराहना की और स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विश्व शांति पर केंद्रित तराने से हुआ समापन
कार्यक्रम देर रात तक चला और इसका समापन विश्व शांति पर केंद्रित विशेष तराने के साथ हुआ।

गौरतलब है कि अल अस्र हायर सेकेंडरी स्कूल न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लेता है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी