कटनी की बरही आकृति दहिया ने रचा इतिहास, 96.4% अंक लाकर बनी जिले की टॉपर सूची में शामिल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी की बरही आकृति दहिया ने रचा इतिहास, 96.4% अंक लाकर बनी जिले की टॉपर सूची में शामिल

सब हेडलाइन:--

बरही के शासकीय कन्या स्कूल की छात्रा ने 482/500 अंक हासिल कर किया नाम रोशन

कटनी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। बरही स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आकृति दहिया ने 500 में से 482 अंक (96.4%) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।आकृति दहिया ने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं। हिंदी में 100, अंग्रेजी में 85, संस्कृत में 97, गणित में 97, विज्ञान में 95 और सामाजिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त कर उन्होंने हर विषय में डिस्टिंक्शन हासिल की है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।आकृति के पिता ज्ञानी प्रसाद दहिया और माता गीता दहिया ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी आकृति की सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।खास बात यह रही कि आकृति दहिया ने पढ़ाई के साथ-साथ NCC ‘A’ सर्टिफिकेट कोर्स में भी भाग लिया, जिससे उनकी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय मिलता है।ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली आकृति की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनके इस प्रदर्शन से यह साबित हो गया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल संवाददाता कटनी

मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी की बरही आकृति दहिया ने रचा इतिहास, 96.4% अंक लाकर बनी जिले की टॉपर सूची में शामिल | Khabar Digital | Khabar Digital