AIIMS की लापरवाही से 5 मरीजों के आंखों की रोशनी गई

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

AIIMS की लापरवाही से 5 मरीजों के आंखों की रोशनी गई

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद पांच मरीजों की आंखों में संक्रमण फैल गया। पांचों को दिखाई देना बंद हो गया। आनन-फानन में घबराए नेत्ररोग विभाग के डॉक्टर्स ने अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। ऑपरेशन के 48 घंटे बाद मरीजों को एमजीएम आई हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल इनका उपचार जारी है, दो मरीजों की सर्जरी भी की गई है। संक्रमण के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन दवा की गुणवत्ता या फिर स्टरलाइजेशन की प्रक्रिया में लापरवाही या चूक हो सकती है। उधर एम्स प्रबंधन ने जांच की बात कही है। पांच अप्रैल को एम्स में पांच मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन हुए थे। इन सभी को छह अप्रैल को डिस्चार्ज किया जाना था, लेकिन मरीजों ने दिखाई न देने की शिकायत की तो डॉक्टर्स में हड़कंप मच गया।

इन्होंने की सर्जरी- नेत्र सर्जन डॉ. लिपि चक्रवर्ती, डॉ. लुबना खान।

ये हैं मरीज
1- कुशल सिंह (58), बाईं आंख

2- महेंद्र बनवल (67), दाहिनी आंख

3- रामकृष्ण सोनी (67), बाईं आंख

4- तिलकराम कठारे (69) बाईं आंख

5- योगेश कुमार पांडेय (67), दाहिनी आंख

जबरिया किया गया डिस्चार्ज
मरीजों का आरोप है कि पहले तो केस बिगड़ने की जानकारी छिपाई गई, उसके बाद यह कहकर डराया-धकाया गया कि नहीं ले जाओगे तो तुम लोग ही जिम्मेदार होगे। परिजनों से लिखवाया गया कि वे छुट्टी करवाकर ले जा रहे हैं। डॉक्टर्स ने यह भी कहा कि रविवार को कोई इलाज नहीं होगा, इसलिए तत्काल ले जाओ। परिजन अपनी ही गाड़ियों से मरीजों को एमजीएम ले गए।

रायपुर एम्स अधीक्षक डॉ. अजय दानी ने कहा कि, अभी मैं स्पष्ट नहीं कह सकता कि आंखों में दिखाई न देने के पीछे क्या वजह हो सकती है। निदेशक बाहर हैं। उनके आने के बाद सोमवार को जांच कमेटी गठित की जाएगी। फिलहाल माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

AIIMS की लापरवाही से 5 मरीजों के आंखों की रोशनी गई | Khabar Digital | Khabar Digital