अग्निपथ योजना: युवाओं की तैयारी तेज! छिंदवाड़ा में हुआ मॉक टेस्ट और फिटनेस टेस्ट

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

अग्निपथ योजना: युवाओं की तैयारी तेज! छिंदवाड़ा में हुआ मॉक टेस्ट और फिटनेस टेस्ट

छिंदवाड़ा/ खबर डिजिटल/ 24 एम.पी. बटालियन एनसीसी, छिंदवाड़ा द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने तैयारी तथा मूल्यांकन करने सहित चयन प्रक्रिया से अवगत कराने के उद्देश्य से आज पी एम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय , छिंदवाड़ा में मॉक टेस्ट एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया गया।

यह आयोजन 24 एम.पी. बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमनप्रीत सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के अग्रणी महाविद्यालय के एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर शेखर ब्रह्मने, फर्स्ट ऑफिसर नीतू कलभोर ,सूबेदार चरण सिंह , नायब सूबेदार रूपधर साबर , बीएचएम निर्मल गुरूंग , हवलदार ईश्वर सिंह , हवलदार सुभाष सिंह,हवलदार गुरप्रीत सिंह ,हवलदार सुरजन सिंह, तथा 24 एम.पी. बटालियन के समस्त पी.आई. स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केवल एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 200 पात्रता योग्य युवक तथा युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें शासकीय शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा, शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा, डेनियलसन डिग्री कॉलेज छिंदवाड़ा, शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, शासकीय महाविद्यालय अमरवाड़ा, कैडेट्स ने सहभागिता की।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, चयन मानकों एवं आवश्यक शारीरिक दक्षताओं के प्रति जागरूक करना था।

अग्निवीर भर्ती मानकों के अनुरूप प्रतिभागियों का शारीरिक परीक्षण किया गया, जिसमें 1600 मीटर दौड़, पुल-अप्स (बीम), 9 फीट लंबी खाई (लॉन्ग जंप), पुश-अप्स एवं बीम सहित अन्य आवश्यक शारीरिक मापदंड का परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों का बेसिक मेडिकल फिटनेस चेकअप भी चिकित्सकों द्वारा किया गया, जिसमें ऊंचाई, वजन, सामान्य स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस , फ्लैट फूट का परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित युवाओं को अग्निपथ योजना की विशेषताओं, भारतीय सेना में उपलब्ध अवसरों, चयन प्रक्रिया तथा तैयारी की रणनीति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए नियमित व्यायाम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन 24 एम.पी. बटालियन एनसीसी के स्टाफ द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अग्निपथ योजना: युवाओं की तैयारी तेज! छिंदवाड़ा में हुआ मॉक टेस्ट और फिटनेस टेस्ट | Khabar Digital | Khabar Digital