MP Nigam Mandal Niyukti: बड़ा अपडेट, एल्डरमैन नियुक्ति के बाद निगम मंडलों में नियुक्तियां जल्द

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Nigam Mandal Niyukti: बड़ा अपडेट, एल्डरमैन नियुक्ति के बाद निगम मंडलों में नियुक्तियां जल्द

MP Nigam Mandal Niyukti: मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने रविवार को प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में ​एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी है। मोहन सरकार ने प्रदेश के करीब 25 जिलों में नियुक्ति की है। हर नगर परिषद में 4-4 एल्डरमैनों को जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि कई जिलों की लिस्ट को फिलहाल होल्ड कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कोशिश के बाद ही सूची जारी की जाएगी।

मिलने वाली है हरी झंड़ी

एल्डरमैनों की सूची जारी होने के बाद से निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो एल्डरमैनों की सूची जारी होते ही दावेदारों ने अपने बायोडाटा चमकाने लगे है तो वही भोपाल तक के चक्कर लगाने शुरू हो गए है। सूत्रों का कहना है कि 50 निगम मंडलों में से करीब 36 नियुक्तियों की सूची संगठन ने आलाकमान को भी सौंप दी थी। जिसे जल्द ही हरी झंड़ी मिलने वाली है।

मोहन-हेमंत की बैठक

सूत्रों का कहना है कि बीते शनिवार को सीएम मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच अहम बैठक हुई थी। बैठक में निगम-मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्तियों पर चर्चा की गई थी। अंदर खाने की खबर है कि बैठक के बाद दिल्ली हाईकमान से भी सूची को लेकर चर्चा की गई थी। अब आलाकमान से इशारा मिलने का इंतजार है। जिसके बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Nigam Mandal Niyukti: बड़ा अपडेट, एल्डरमैन नियुक्ति के बाद निगम मंडलों में नियुक्तियां जल्द | Khabar Digital | Khabar Digital