अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त, 4 वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण – 8,670 क्विंटल धान जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त, 4 वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण – 8,670 क्विंटल धान जब्त

धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, जांच का सिलसिला जारी, रखी जा रही पैनी नजर

राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल ने की जांच

4 वेयरहाउस में भंडारित कृषि उपज का किया गया औचक निरीक्षण

भौतिक सत्यापन में 21 हजार 675 बोरियों में मिली 8 हजार 670 क्विंटल धान

कटनी - समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से धान का भंडारण व परिवहन करने वाले व्‍यक्तियों, दलालों, व्‍यापारियों और बिचौलियों की आकस्मिक जांच का सिलसिला निरंतर जारी है। इससे अवैध रूप से धान के जमाखोरों व व्‍यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने ऐसे जमाखोरों के कुत्सित मंसूबों पर सख्‍त नजर रखने राजस्‍व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी का संयुक्‍त जांच दल गठित किया है। जो हर संदिग्‍ध गतिविधि पर नजर रख रहा है। कलेक्‍टर के सख्‍त निर्देश हैं कि नियम विरूद्ध गतिविधियों में संलिप्‍त पाये जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय।

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश के पालन में बुधवार को संयुक्‍त जांच दल ने 4 वेयरहाऊसों में भंडारित कृषि उपज का भौतिक सत्‍यापन करने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो वेयरहाऊसों के भौतिक सत्‍यापन में 21 हजार 675 बोरियों में 8 हजार 670 क्विंटल धान पाई गई। जिसमें भौतिक सत्‍यापन के दौरान जांच में के.जी. चौदहा वेयरहाऊस एण्‍ड एग्रो सर्विसेज में 18 हजार 268 बोरियों में 7 हजार 302 क्विंटल धान और मधुर नीलकण्‍ठेश्‍वर वेयरहाऊस में 3 हजार 407 बोरियों में 1 हजार 362 क्विंटल धान भंडारित होना पाई गई।

इसके अलावा दो अन्‍य वेयरहाऊसों क्रमश: सांवरिया वेयरहाऊस और श्रीजी वेयरहाऊस भी जांच दल पहुंचा इन दोनों वेयरहाऊसों में धान भंडारित नहीं पाई गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में वर्णित प्रावधान अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जांच दल में खाद्य विभाग से कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्‍त त्रिपाठी, प्रियंका सोनी, रवीन्‍द्र पटेल और कृषि उपज मंडी के सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी मंडी निरीक्षक सी एस मरावी सहायक उपनिरीक्षक विकास नारायण मिश्रा व सहायक उप‍ निरीक्षक श्री लक्ष्‍मीकांत शामिल रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त, 4 वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण – 8,670 क्विंटल धान जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital