बस हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, पहले क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बस हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, पहले क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

फिटनेस निरस्त और चालक का लाइसेंस निलंबित, लापरवाही पर उठे सवाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा फ्लाईओवर के पास हुई बस दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद बस का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त किया गया और चालक का लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित कर दिया गया, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह कार्रवाई पहले क्यों नहीं की गई।दुर्घटनाग्रस्त बस क्रमांक एमपी 53 पी 0214 लंबे समय से सड़कों पर दौड़ रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना उचित फिटनेस जांच के ही वाहन संचालन की अनुमति दी जा रही थी? यदि समय रहते जांच और कार्रवाई होती, तो शायद हादसे को टाला जा सकता था।परिवहन विभाग द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 56 (4) के तहत फिटनेस निरस्त करने की बात कही गई है, लेकिन यह कार्रवाई दुर्घटना के बाद की गई, जो विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करती है।वहीं बस चालक अवधराज सिंह का लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित किया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल निलंबन से समस्या का समाधान नहीं होगा। जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी जांच होना चाहिए।इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बस हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, पहले क्यों नहीं हुई कार्रवाई? | Khabar Digital | Khabar Digital